कस्टम उपायुक्त पहुंचे सोनौली बार्डर,सुधीर त्रिपाठी ने की जाम की समस्याओ पर चर्चा

कस्टम उपायुक्त पहुंचे सोनौली बार्डर,सुधीर त्रिपाठी ने की जाम की समस्याओ पर चर्चा

कस्टम उपायुक्त पहुंचे सोनौली बार्डर,सुधीर त्रिपाठी ने की जाम की समस्याओ पर चर्चा

 

कस्टम उपायुक्त पहुंचे सोनौली बार्डर,सुधीर त्रिपाठी ने की जाम की समस्याओ पर चर्चा

■ वैकल्पिक मार्ग ही जाम की समस्याओं से दिला सकता है निजात —-सुधीर त्रिपाठी

इंडो नेपाल न्यूज ब्यूरो सोनौली:भारत से नेपाल जाने वाले मालवाहक ट्रकों के जाम से देशी विदेशी यात्री तथा स्थानीय व्यापारियों की परेशानी और आये दिन हो रहे दुर्घटनाओं को लेकर क्षेत्रीय नेताओं ने जाम के समाधान के लिए अब पहल शुरू कर दिया है।
सोमवार की दोपहर को कस्टम उपायुक्त शशांक यादव ने स्वयं भारत नेपाल सीमा पर पहुँचकर जाम की समस्याओं को समझने का प्रयास किया।
इसी बीच सुधीर त्रिपाठी चेयरमैन प्रतिनिधि सोनौली भी मौके पर पहुँच गए और श्री त्रिपाठी ने कस्टम उपायुक्त को जाम की समस्या से निजात के वैकल्पिक मार्ग पर चर्चा करते हुए उन्हें बताया कि एनएच मार्ग 24 धौरहरा से फरेंदी तिवारी होते हुए नेपाल पकलीहवां भंसार तक छोटे तथा बड़े खाली वाहनो के आवागमन से जाम की समस्या से निजात मिल सकता है। इस पर उन्होंने सहमति जताते हुए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर बैकल्पिक व्यवस्था बनाये जाने पर जोर देने की बात कही। उन्होंने श्री त्रिपाठी के सुझाव की सराहना करते हुए कहां की वैकल्पिक मार्ग से जाम की समस्या से काफी हद तक निजात मिल सकता है।
इस पर सभी लोगों को मिलकर सरकार में पहल करने की आवश्यकता है।कस्टम उपायुक्त पहुंचे सोनौली बार्डर,सुधीर त्रिपाठी ने की जाम की समस्याओ पर चर्चा

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे