हियुवा मनाएगी दलित बस्ती में सामाजिक समरसता सहभोज कल

हियुवा मनाएगी दलित बस्ती में सामाजिक समरसता सहभोज कल

हियुवा मनाएगी दलित बस्ती में सामाजिक समरसता सहभोज कलहियुवा मनाएगी दलित बस्ती में सामाजिक समरसता सहभोज।
धूम धाम से मनायेगे ब्रह्मलीन महंत अवैधनाथ महाराज जी के चौथी पुण्यतिथि।
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क: गोरखपुर के ब्रह्मलीन महंत अवैधनाथ जी महाराज के चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर हिंदू युवा वाहिनी दलित बस्ती में सामाजिक समरसता सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया है।

हिंदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष महाराजगंज नरसिंह पांडे ने बताया कि ब्रह्मलीन महंत अवैधनाथ महाराज की पुण्यतिथि पर बुधवार को सोनौली कोतवाली क्षेत्र के महुअवा गांव में दलित बस्ती में सामाजिक समरसता सहभोज का आयोजन किया गया है।

इस सहभोज कार्यक्रम में दलितों को अधिक से अधिक संख्या में शरीक किया जाएगा। सहभोज कार्यक्रम का उद्देश्य छुआछूत भेदभाव मिटाने का है। श्री पांडे ने बताया कि ब्रह्मलीन महंत का दलितों से काफी प्रेम रहा है वह हमेशा सहभोज कार्यक्रम का आयोजन करते रहें खासकर दलित बस्तियों में करते रहे । यहां तक की उन्होंने बनारस के डोम राजा के घर भी सहभोज कार्यक्रम आयोजित कर समरसता का संदेश दिया था।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे