नौतनवा: तहसील परिसर में आमरण अनशन पर कुनबा, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
नौतनवा: तहसील परिसर में आमरण अनशन पर कुनबा, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
इंड़ोनेपाल न्यूज ब्यूरो नौतनवा:
तहसील परिसर में मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में काफी गहमा-गहमी रही। 101 फरियादी शिकायत लेकर तहसील दिवस में आये।
वहीं, परिसर में ग्राम सभा हथियहवां टोला रामगढ़वा का एक कुनबा आमरण अनशन पर बैठ़ गया। आमरण अनशन पर बैठे महेश चौधरी का आरोप है कि उनकी बहन उसकी पत्नी मीना व दो बच्चों को घर से निकाल दिया है।
एक दूसरा मामला डेढ़ी घाट के ग्रामीणों का रहा। सैकड़ों ग्रामीण गांव के कोट़ेदार के पक्ष में गुहार लगाने तहसील दिवस में आ गये। प्रदर्शन व नारेबाजी करते हुए अधिकारियों को पत्र दिया कि उनका वर्तमान कोटेदार अच्छ़ा है। वह वितरण ठ़ीक ठ़ाक कर रहा है। कुछ़ लोग कोटेदार को बेवजह परेशान करने के लिए शिकायत कर रहे हैं।
(महाराजगंज उत्तर प्रदेश)





