BSP ने जारी की 22 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
गठबंधन की संभावनाएं खत्म, बीएसपी ने जारी की 22 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
आई एन न्यूज ब्यूरो भोपाल: कांग्रेस और बीएसपी के बीच सीट बंटवारे को लेकर हुए मतभेद, गठबंधन की संभावनाएं खत्म हो गई हैं. बीएसपी ने 22 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है. पहली लिस्ट में मौजूदा 4 में से 3 विधायकों को फिर से टिकट दिया गया है.
बीएसपी ने जिन उम्मीदवारों को टिकट दिया है. उसमें मऊगंज से मृगेंद्र सिंह, सेमरिया से पंकज सिंह पटेल, मनगंवा से शीला त्यागी, गुढ़ से मुनिराज पटेल, देवतालाब से सीमा जयवीर सिंह, रामपुर बघेलान से रामलखन पटेल, रैगांव से उषा चौधरी, अमरपाटन से छंगेलाल कोल के नाम पर लगी मुहर, सतना से पुष्कर सिंह तोमर, नागौद से रामबिहारी कुशवाहा और मैंहर से नागेंद्र सिह पटेल (लल्लू) का नाम शामिल है.
बीएसपी ने मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की, जिसमें 22 प्रत्याशियों के नाम हैं. देखें लिस्ट—-
मुरैना – लाल सिंह केवट,
अंबाह -सत्यप्रकाश
भिंड – संजीव सिंह कुशवाहा
सेवड़ा – लाखन सिंह यादव
करेरा – प्रागी लाल जाटव
अशोकनगर – बालकृष्ण महोबिया
चंदला – पुष्पेंद्र अहिरवार
पथरिया – राम बाई परिहार
जबेरा – देवेंद्र सिंह धुर्वे
रे गांव – उषा चौधरी
अमरपाटन – छंगे लाल कोल
रामपुर बघेलान – राम लखन सिंह पटेल
सिरमौर – राम गरीब कोल
सेमरिया – पंकज सिंह पटेल
देव तालाब – सीमा सिंह
मनगवां से शीला त्यागी
चितरंगी – अशोक पैगाम
धोहनी -अवध प्रताप सिंह
जैतपुर – मोहदल सिंह पाव
बांधवगढ़ – शिव प्रसाद कोल
बहोरीबंद – गोविंद पटेल
सिहोरा – बबीता गोटिया






