मुंबई में शुरू हुआ अंतरराष्ट्रीय फूड प्रदर्शनी
मुंबई में शुरू हुआ अंतरराष्ट्रीय फूड प्रदर्शनी
आई एन न्यूज मुंबई डेस्क (रिजवान खान) खाने पीने की वस्तुओं तथा उनके गुणवत्ता को लोगों तक पहुंचाने एवं उनके कारोबार को और बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुंबई में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय फूड प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है । जिसमें खाने पीने की कई तरह की वस्तुएं लोगों के सामने पेश करने के लिए रखी गई हैं । इस प्रदर्शनी में देश तथा विदेशों के व्यापारी भी शामिल हो रहे हैं । यह प्रदर्शनी 27 सितंबर से लेकर 29 सितंबर तक चलेगा । जिसमें व्यापारियों के साथ साथ खाने पीने के शौकीन लोग भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं । और अपने मनपसंद के व्यंजनों का स्वाद चख रहे हैं । इस प्रदर्शनी में फल फ्रूट से लेकर बेकरी व अन्य सभी तरह के खाने पीने की वस्तुएं रखी गई हैं । और भी कई तरह के नए नए प्रयोग किए गए हैं । इस प्रदर्शनी का आयोजन मुंबई के गोरेगांव ईस्ट में स्थित नेस्को एग्जीबिशन सेंटर में किया गया है । और इस प्रदर्शनी का आयोजन लगभग हर साल किया जाता है ।





