आज अर्घ रात्रि से 500, 1000 के नोट बन्द -पीएम मोदी

आज अर्घ रात्रि से 500, 1000 के नोट बन्द -पीएम मोदी

नेपाल के उद्योगपतियो मे मचा हड़कम्प —
आई एन न्यूज न्ई दिल्ली डेस्क
भ्रष्टाचार, आतंकवाद, कालाधन, जाली नोटों के गोरखधंधे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का ऐलान करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को आश्चर्य में डालते हुए आज रात मध्यरात्रि से 500 रुपये और 1000 रुपये के नोटों के प्रचलन को समाप्त करने की घोषणा की है । इस निर्णय से पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के उधोगपतियो भे हड़कम्प मच गया है ।
राष्ट्र के नाम टेलीविजन पर संबोधन में प्रधानमंत्री ने आज कहा,कि आज रात 12 बजे से 1000 रूपये और 500 रुपये की रकम वैध नहीं होगी। 1000 रुपये और 500 रुपये के नोट कागज के टुकड़े रह जाएंगे और उनका कोई मूल्य नहीं होगा।
प्रधानमंत्री ने कहा, लोग 10 नवंबर से 30 दिसंबर 2016 तक अपने-अपने बैंकों में 1,000 रुपये और 500 रुपये के नोट जमा करा सकेंगे। कुछ कारणों से जो लोग 1,000 रुपये और 500 रुपये के नोट 30 दिसंबर तक जमा नहीं करा सकेंगे, वे लोग पहचान पत्र दिखाकर 31 मार्च 2017 तक नोट बदलवा सकेंगे। उन्होने कहा कि अब 2000 रूपये के नये नोट जारी किये जायेंगे।

एक अन्य खबर के मुताबिक
——————————————
9 नवम्बर और कुछ स्थानों में 10 नवम्बर को भी ATM काम नहीं करेंगे : PM मोदी आपकी धनराशि आपकी ही रहेगी, आपको कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है 100 रुपये, 50 रुपये, 20 रुपये, 10 रुपये, 5 रुपये, 2 रुपये और 1 रूपया का नोट और सभी सिक्के नियमित हैं और लेन देन के लिए उपयोग हो सकते है।
500 और 1,000 रुपये के पुराने नोटों के जरिये लेन देन की व्यवस्था आज मध्य रात्रि से उपलब्ध नहीं होगी आज मध्य रात्रि से वर्तमान में जारी 500 रुपये और 1,000 रुपये के करेंसी नोट लीगल टेंडर नहीं रहेंगे यानि ये मुद्राएँ कानूनन अमान्य होंगी सीमा पार के हमारे शत्रु जाली नोटों के जरिये अपना धंधा भारत में चलाते हैं और यह सालों से चल रहा है । हर देश के विकास के इतिहास में ऐसे क्षण आये हैं जब एक शक्तिशाली और निर्णायक कदम की आवश्यकता महसूस की गई है ।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे