पति के दीर्घायु होने के लिए पत्नियां रखती है व्रत
भगवान सूर्य की उपासना कर महिलायें रखती है व्रत
भारतीय क्षेत्र के साथ साथ नेपाल मे भी इस पर्व को धूमधाम से मनाया गया
आईएन न्यूज टीम महाराजगंज
ठूठीबारी व आसपास के क्षेत्रों मे छठ पर्व को लेकर बाजारों मे चहल पहल देखा जा रहा है । छठ घाट पर आने व जाने के लिए पूरे घाट को सजाया जा गया है। वही महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस मुस्तैद है।
ठूठीबारी , सोनौली नौतनवा फरेन्दा महराजगंज व आसपास के कस्ब़ो छठ के पर्व को लेकर महिलाए काफी उत्साहित है ।
छठ पूजा हिन्दुओं का प्रसिद्द त्यौहार है। यह त्यौहार हिन्दू कैलेण्डर के अनुसार कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की छठी को मनाया जाता है। यह त्यौहार चार दिन तक चलता है। छठ पूजा मुख्य रूप से बिहार एवं उत्तर प्रदेश तथा भारत के अन्य भागों में मनायी जाती है। यह त्यौहार पश्चिम बंगालए झारखण्डए असम और मॉरिशस व नेपाल में भी मनाया जाता है। छठ पूजा को डाला छठ के नाम से भी जानते हैं। यह त्यौहार पति की दीर्घायु और संतान सुख की कामना के लिए मनाया जाता है। 36 घंटे के इस निर्जला व्रत के लिए भक्तजन पूर्व से ही तैयारियां प्रारम्भ कर देते है। भारत के पूर्वांचल हिस्से से शुरू हुए छठ पर्व की रौनक अब भारत के अनेक हिस्सों में दिखाई पड़ने लगी है। दीवाली के बाद से ही महिलाएं इस अनुष्ठान को लेकर तैयारियां शुरू कर देती है। इस पर्व के पहले दिन व्रती महिलाएं चने की दालए लौकी की सब्जी और रोटी का सेवन करती हैं। दूसरे दिन छोटी छठ ;खरनाद्ध को रात में रसियाव ;गुड़ की खीरद्ध का सेवन करके व्रत शुरू कर देती हैं। उसके अगले दिन दिनभर व्रत रखने के साथ ही डूबते सूर्य को अर्ध्य देती हैं। उसके अगले दिन पारन करती है ।





