चीन से आ रहा सोना काठमांडू में हो रहा है डंप, भारत में खपाने की तैयारी
चीन से आ रहा सोना काठमांडू में हो रहा है डंप, भारत में खपाने की तैयारी।
काठमांडू के पास 5 किलो सोना के साथ एक कैरियर गिरफ्तार।
आई एन न्यूज नेपाल डेस्क: राजधानी काठमांडू को तस्करों ने ट्रांजिट प्वाइंट बनाकर बड़े पैमाने पर यहा सोना डंप कर रहे हैं और यहां से तस्करी के जरिए भारत में खपा रहे हैं।
बुधवार को चीन से केरुगं बॉर्डर से अवैध तरीके से तस्करी के जरिए एक युवक द्वारा काठमांडू लाया जा रहा पांच किलो सोना रास्ते में ही पुलिस ने दवोच लिया। बरामद सोना को सोम बहादुर गुरूंग नामक एक 18 वर्षीय युवक अपने कमर में बांध कर ला रहा था जिसे रास्ते में पुलिस टीम ने जांच के दौरान पकड़ लिया। पुलिस सूत्र बताते हैं कि पकड़ा गया युवक एक कैरियर है जो पचास हजार रु० प्रति किलो के हिसाब से इसे कैरिंग चार्ज मिलता काठमांडू पहुंचाने पर।
काठमांडू पुलिस के डीएसपी होबिन्द्र बोगटी ने बताया है कि चीन बॉर्डर के केरूंग के रास्ते तस्करी के जरिए बडे पैमाने पर सोना आ रहा है
बॉर्डर पार चीनी सीमा में अंतरराष्ट्रीय सोना तस्कर डेरा डाल रखे हैं और वहां से कैरियरों के जरिए सोना को काठमांडू डंप करा रहे हैं और यहां से तस्करी के जरिए भारत भेजे जाते है।





