राजपा ने दिये नेपाल सरकार को समर्थन वापस लेने की चेतावनी

राजपा ने दिये नेपाल सरकार को समर्थन वापस लेने की चेतावनी

राजपा ने दिये नेपाल सरकार को समर्थन वापस लेने की चेतावनीराजपा ने दिये नेपाल सरकार को समर्थन वापस लेने की चेतावनी
आई एन न्यूज़/भैरहवा/नेपाल
भैरहवा में राष्ट्रिय जनता पार्टी नेपाल (राजपा) रुपन्देही ने सरकार को समर्थन वपास लेने की चेतावनी दिया ।
जिल्ला प्रशासन कार्यालय रुपन्देही के प्रमुख जिल्ला अधिकारी उदय बहादुर राना मगर को प्रधानमन्त्री केपी ओली को सम्बोधित एक ज्ञापनपत्र सौंपा है।जितने लिखा है कि संविधान संसोधन प्रक्रिया को जल्द आगे नहीं बढ़ाया और रेशम चौधरी को रिहा कर सपथ ग्रहण नहीं कराया गया तो सरकार को दिये गये समर्थन वापस ले लिया जायेगा। यह भी लिखा गया है कि
संविधान संशोधन,आन्दोलनकारी के उपर लगा झुठा केश वपास लिया जाम, जेल में बन्द कार्यक्रता को जल्द रिहा किया जाय, कैलाली–1 से निर्वाचित सांसद रेशम चौधरी की रिहाई तथा सपथग्रहण समेत कई मुद्दे को लेकर राजपा ने सरकार को ज्ञापन पत्र सौपा है।
राजपा रुपन्देही के जिल्ला संयोजक अजय वर्मा ने बताया है की प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली नेतृत्व में सरकार को राजपा ने समर्थन वपास लेने का चेतावनी दिया है । सरकार गठन हुये 7 महीना हुआ है सरकार के तरफ से मधेश–थरुहट आन्दोलन सम्बन्धित मामले के समाधान प्रक्रिया को आगे नहीं बढ़ाया जा रहा है । सरकार अगर जल्द से जल्द संसोधन और पकडे गऐ निर्वाचित सांसद रेशम चौधरी को रिहा नहीं किया गया तो दुबारा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगे।
ज्ञापनपत्र सौपने वालो में मुख्य रूप से राजपा रुपन्देही के जिल्ला संयोजक अजय वर्मा, प्रदेश नम्बर 5 के प्रदेशसभा सदस्य कल्पना पाण्डे, रुपन्देही अध्यक्ष मण्डल सदस्य श्रीनिवास यादव , वरिष्ठ नेता सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे । 8/10/2018

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे