नेपाल मे करोडो के चरस के साथ तीन भारतीय नागरिक गिरफ्तार

नेपाल मे करोडो के चरस के साथ तीन भारतीय नागरिक गिरफ्तार

भारतीय नम्बर के टाटा सोमो के डिक्की मे रखा गया था चरस –
पकड़ा गया तीसरा व्यक्ति गोरखपुर का —
आई एन न्यूज सोनौली ब्यूरो /महराजगंज
नेपाल की क्राईम ब्राच की टीम ने जाच के दौरान एक भारतीय नम्बर की सोमो से 66 किलो चरस बरामद कर तीन युवको को गिरफतार किया है ।
रविवार को मुखबिर की सूचना पर नारायणघाट मुग्लिग रोड से होकर आ रही बीआर 55/ 3070 नम्बर की भारतीय टाटा सोमो से 66 किलो चरस बरामद किया है ।
क्राईम ब्राच की चितवन टीम ने नारायणघाट के पास उक्त सोमो की घेरा बन्दी कर भैरहवा आ रही भारतीय टाटा सोमो को रोक कर जाच किया तो डिक्की मे छिपा कर रखा गया चरस बरामद हुआ । चरस के साथ पकडे गये 25 बर्षीय चुन्नू तिवारी और 28 बर्षीय चन्दन तिवारी मोतीहारी बिहार के निवासी है । जब 29 बर्षीय सुधीर दूबे गोरखपुर के रहने वाले बताये गये है । पकडे गये तीनो युवको से क्राईम ब्राच टीम गोपनीय स्थान पर रख का पूछ ताछ कर रही है ।
सूत्र बताते है कि उक्त चरस की सोनौली बार्डर से गोरखपुर तक जाना था । चरस की कीमत करोड़ो मे आका गया है

आप चूक गए होंगे

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे