विप्लव माओवादी महगायी के विरोध मे सडक पर उतरे मचाया तांडव
दो सौ से अधिक कार्यकर्ता गिरफ्तार दर्जनो वाहन मे आगजनी –
आई एन न्यूज काठमांडू
नेपाल मे महगाई के विरोध मे नेत्र विक्रम चन्द्र नेकपा माओवादी के आहावन पर नेपाल पूर्ण रूप से बन्द रहा । अधिराज्य भर मे सडको पर प्रदर्शन कर रहे दो सौ माओवादी कार्यकर्ताओ को पुलिस ने गिरफ्तार किया । जिसके काओ कार्यकर्ताओ ने ताडव भी मचाया । दोलखा जिले मे आन्दोलन कारियो ने बन्दी का उलघनं कर रहे कार 5 मोटरसाईकिल को आग के हवाले कर दिया ।
रविवार को सोनौली बार्डर से 26 किमी दूर बुटवल मे बाजार बन्द करा रहे माओवादी के 21 कार्यकर्ताओ को गिरफ्तार किये जाने की खबर है । अधिराज्य के काठमान्डू और पोखरा मे पुलिस और माओवादीयो के बीच झडप भी हुये जिसमे काठमान्डू से 76 विप्लव कार्यकर्ताओ को गिरफ्तार किया गया ।
आज सोनौली बार्डर से होकर नेपाल जाने वाली माल वाहक ट्रको के पहिए भैरहवा कस्टम कार्यालय मे जाकर रुक गया । बन्दी के कारण कोई भी वाहन अन्य जिलो के लिए नही गया । लुम्बनी रोड पर खडी भारतीय ट्रको मे तोड फोड किये जाने की खबर है । बैको मे काम काज ठप रहा । आम जन जीवन अस्त व्यस्त रहा । माओवादीओ का यह आन्दोलन महगायी को लेकर नेपाल सरकार के बिरोध मे चक्का जाम व बन्द का आहावन किया था ।





