दुकान में कप प्लेट धोने वाला बालक खा लिया दो प्लेट छोला तो जाने क्या हुआ ?
दुकान में कप प्लेट धोने वाला बालक खा लिया दो प्लेट छोला तो जाने क्या हुआ ?
मजदूर की पिटाई से क्षुब्द समाज सेवी थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट।
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क: यूपी जनपद महराजगंज के निचलौल में शनिवार सुबह एक स्वीट हाउस की दुकान पर कप प्लेट धोने वाले बच्चे द्वारा दो प्लेट छोले खा लेने पर बच्चे को दुकानदार जमकर पीटता रहा। एक मासूम निरीह बच्चे को पीटता देख पास में ही खड़े समाजसेवी चंद्रेश शास्त्री से बर्दाश्त नहीं हुआ तो वह कारण जानना चाहे तो। उक्त दुकानदार उन्हें भी धमकाने लगा जिस पर समाजसेवी को थाने जाने को मजबूर कर दिया।
उक्त समाजसेवी ने चाइल्ड लाइन को फोन किया और दो प्लेट छोले खाने के बात पर बालक को पीटने की बात बताया चाइल्ड लाइन मौके पर पहुचा और बालक को थाने ले गई समाजसेवी ने दुकानदर के नाम एक तहरीर दिया है।
उक्त जायसवाल स्वीट हाउस के मालिक के विरुद्ध कार्यवाही का मांग करते हुए राजू पुत्र फेकू निवासी बगहा बिहार को चाइल्ड लाइन ने अपने कब्जे में ले लिया है। मजे की बात तो यह है कि पचपन बचाओ आंदोलन से जुड़े लोगों ने लगभग 122 बंदुआ बाल श्रमिकों की सूची कार्यवाही हेतु मंडलाआयुक्त गोरखपुर को दिया था। जिसकी सूची जिला श्रम कार्यालय रिसीव भी हो चुका है बावजूद इसके भी अभी तक कोई रेस्क्यू अथवा कार्यवाही नही हो सकी है।
इस बावत बचपन बचाओ अभियान के जिला संयोजक ने कहा कि बाल श्रम से बात हुआ है। शीघ्र ही बड़ी कार्रवाई होगी।





