निचलौल के हरगवा में अजगर निगला हिरण ,गांव में मचा कोहराम
निचलौल के हरगवा में अजगर निगला हिरण ,गांव में मचा कोहराम
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क:
निचलौल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा हरगवा के पास एक विशालकाय अजगर ने हिरण को निगल लिया,अजगर को देखने के लिए ग्रामीण बड़ी संख्या में एकत्रित हो गए हैं।
बता दे कि ग्राम सभा हरगवा मे कल देर शाम को धान के खेत में एक हिरण जो लगभग 40 से 45 किलो का था, घूमते हुए देखा गया और जब सुबह खेत मालिक को पता चला तब उसने स्थानीय लोगो को बताया जिस पर गांव के लोग उस खेत में गए तथा मौके पर देखा कि एक अजगर हिरन को निगल लिया है। विशालकाय अजगर द्वारा हिरण को निकलते देख पूरे गांव में शोर मच गया बड़ी संख्या में ग्रामीण नॉटी डंडे से लेख लाइव शो कर खेत के चारों तरफ से घेर लिया है।
हालांकि अजगर खेत के झाड़ियों में छिपा हुआ है उसके कुछ अंश दिख रहे हैं। फारेस्ट विभाग के अधिकारियो को सूचना देने के बाद भी वन विभाग मौन साध रखा है।
(महराजगंज उ०प्र)








































