नेपाली युवती नग्न हालत में चौथी मंजिल से कूदी, हाथ-पैर टूटे
नेपाली युवती नग्न हालत में चौथी मंजिल से कूदी, हाथ-पैर टूटे।
युवती हाथ जोड़कर कहती रही मेरी तबीयत खराब है, मुझे छोड़ दो लेकिन दरिंदे नहीं माने।
आईएन न्यूज जयपुर डेस्क:
जयपुर में मुहाना मंडी गेट नंबर-3 के पास स्थित भारत अपार्टमेंट में शुक्रवार की रात हैवानियत भरी वारदात हुई। अपार्टमेंट के एक फ्लैट में घुसने के बाद नेपाली युवती के साथ एक युवक ने जबरन दुष्कर्म किया। दरिंदों ने युवती से मारपीट की और कपड़े फाड़ दिए। घबराई युवती निर्वस्त्र हालत में अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से नीचे कूद गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता के हाथ-पैर में फ्रेक्चर हैं और सिर में चोट लगी है।
मुहाना थाना पुलिस ने युवती के पर्चा बयान के आधार पर दो युवक लोकेश व कमल को गिरफ्तार किया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि 23 वर्षीय पीड़िता नेपाल की रहने वाली है। और उसका संपर्क अनैतिक काम करने वालों से है। चार दिन पहले दिल्ली से उसे मुंहबोले भाई जावेद ने यहां बुलाया था। जावेद ने उसे फ्लैट में रुकवाया था। शुक्रवार को जावेद फ्लैट को बाहर से बंद कर चला गया। इसके बाद रात 2 बजे दोनों युवक फ्लैट पर पहुंचे और अंदर घुसकर दुष्कर्म करने लगे। युवती ने विरोध किया तो दोनों युवकों ने मारपीट शुरू कर दी।
अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों ने बताया कि अपार्टमेंट के नीचे एक मजदूर काम कर रहा था। अपार्टमेंट की पार्किंग में युवती के कपड़े बिखरे पड़े थे। तब वहां पर काम करने वाले मजदूर को अनहोनी होने की आशंका हुई तो उसने अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों को जगाया। लोग अपार्टमेंट से बाहर निकलकर पार्किंग में आए और आस-पास में देखने लगे तो लोगों को अपार्टमेंट के पीछे झाड़ियों में नग्न अवस्था में घायल एक युवती मिली। तब लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना पर मुहाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों से कपड़े लेकर युवती को वहां पर रहने वाली महिलाओं की मदद से पहनाने के बाद उपचार के लिए जयपुरिया हॉस्पिटल ले आई।





