महराजगंज :कार दुर्घटना में अधिशासी अधिकारी नौतनवा व वरिष्ठ लिपिक घायल

 महराजगंज :कार दुर्घटना में अधिशासी अधिकारी नौतनवा व वरिष्ठ लिपिक घायल।
कर्मचारियों, शुभचिंतकों ने शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की स्वर से किया प्रार्थना।
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
नौतनवा ठूठीबारी मार्ग पर कार दुर्घटना में घायल नगर पालिका नौतनवा व नगर पंचायत सोनौली के अधिशासी अधिकारी व नौतनवा के वरिष्ठ लिपिक के स्वास्थ्य लाभ की कर्मचारियों तथा उनके शुभचिंतकों ने ईश्वर से प्रार्थना किया है।
बुधवार की देर शाम को परसा मलिक थाना क्षेत्र के गांव बेल भार के पास नौतनवा ठूठीबारी मार्ग पर एक सरकारी कार्य से ठूठीबारी की तरफ से नौतनवा के लिए अपने निजी कार से लौट रहे अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र कुमार राव नौतनवा नगर पालिका के वरिष्ठ लिपिक रमाशंकर कार दुर्घटना में घायल हो गए ।
घायल होने की खबर मिलते ही नौतनवा, सोनौली, महाराजगंज के नगरपालिका कर्मचारियो और उनके शुभचिंतको में हड़कम्प मच गया। कर्मचारियों ने गुरुवार को एक बैठक कर शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया है।
बताया गया है कि कार दुर्घटना में अधिशासी अधिकारी को मामूली चोटें लगी हैं, किंतु वरिष्ठ लिपिक घायल हो गए है।
(महाराजगंज उत्तर प्रदेश)


Translate »