Up महराजगंज:कोचिंग जा रही छात्रा से छेड़छाड़ दबंगो ने पीटकर किया अधमरा।

Up महराजगंज:कोचिंग जा रही छात्रा से छेड़छाड़ दबंगो ने पीटकर किया अधमरा।

चित्र परिचय --घायल छात्रा

Up महराजगंज:कोचिंग जा रही छात्रा से छेड़छाड़ दबंगो ने पीटकर किया अधमरा।
चित्र परिचय –घायल छात्रा

Up महराजगंज:कोचिंग जा रही छात्रा से छेड़छाड़ दबंगो ने पीटकर किया अधमरा।
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
कोचिंग जा रही एक 16 वर्षीय बालिका को दबंगों ने रास्ते से खींच कर बुरी तरह मारपीट कर अधमरा कर दिया है और घायल बालिका का इलाज नौतनवा स्वास्थ केंद्र पर हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक जमीनी विवाद को लेकर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के महुअवा गांव में मुन्नू साहनी और निर्मल साहनी के बीच मंगलवार को मारपीट हो गया था, जिसमें पुलिस ने दोनों पक्षो को चालान कर दिया था। अभी एक पक्ष जमानत करा ही रहा था कि उसी बीच रोज की तरह निर्मल साहनी की पुत्री गौरी जो कक्षा 10वी की छात्रा है। करीब तीन बजे कोचिंग के लिए नौतनवा जा रही थी कि रास्ते में मुन्नू केवट अपने कुछ लोगों के साथ साइकिल से जा रही छात्रा को जबरिया पकड़ कर घर में खींच ले गए और उसे बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया। घटना की सूचना उसकी छोटी बहन ने सोनौली पुलिस को एक तहरीर देकर कार्यवाई की मांग की है।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक आनंद गुप्ता ने बताया कि घायल लड़की को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है और तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाई की जा रही है।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे