आधा किलो गांजा के साथ एक युवक गिरफ्तार

आधा किलो गांजा के साथ एक युवक गिरफ्तार

महराजगंज 19 जुलाई । भारत नेपाल सीमा सटे स्थित ग्राम गेडहवां पुल
के निकट बहुआर चौकी पुलिस ने मंगलवार की सुबह करीब साढे सात बजे नेपाल से
आ रहे एक युवक को आधा किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक
के विरुद्व मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।
चौकी इंचार्ज बहुआर रामप्रसाद यादव अपने हमराहियों के साथ गश्त पर थे कि
इस बीच गेडहवां पुल निकट नेपाल की ओर से आ रहे एक संदिग्ध युवक को रोक कर
तलाशी ली तो उसके पास से आधा किलो गांजा बरामद हुआ जिसके बाद पुलिस ने
उसे हिरासत में ले लिया।पुछताछ में उसने अपना नाम पिन्टू पुत्र  सुदर्शन
निवासी कंचनपुर थाना पिपराइच बताया।गिरफ्तार युवक के विरूद्ध मुकदमा दर्ज
कर पुलिस ने जेल भेज दिया।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे