राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण हर हाल में : मोहन भागवत

राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण हर हाल में : मोहन भागवत

राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण हर हाल में : मोहन भागवत
आई एन न्यूज लखनऊ डेस्क:
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघ चालक मोहन भागवत गुरुवार को सोनपुर हरिहर क्षेत्र में पहुंचे। उन्होंने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर हर हाल में बनकर रहेगा। वह देश की जनता व संतों की भावनाओं के प्रति सजग हैं और मंदिर निर्माण के लिए संघ वचनवद्ध है।
यहां श्री गजेंद्र मोक्ष देवस्थान के दिव्यदेश पीठाधीश्वर स्वामी लक्ष्मणाचार्य के शीघ्र मंदिर निर्माण की मांग पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मंदिर तो बनना ही है। इसके लिए कार्य चल रहा है।
संतों के मार्गदर्शन में मन्दिर का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। उन्होंने लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी से भी मुलाकात की। वहीं स्वामी लक्ष्मणाचार्य ने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए केंद्र सरकार कृत संकल्पित है। केंद्र सरकार को मंदिर निर्माण में कठिनाई आती है तो देश के साधु-संतों द्वारा निर्माण कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।
भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पहुंचे मोहन भागवत देवस्थान पहुंचे। भाजपा के काराकाट के पूर्व विधायक राजेश्वर राज स्टेशन से उन्हें साथ लाए। वह हरिहरक्षेत्र सोनपुर मेले में नारायणी नदी के तट पर स्थित श्री गजेंद्र देवस्थानम दिव्य देश में करीब डेढ़ घंटा तक रहे। बंद कमरे में लक्ष्मी प्रपन्न जीयरस्वामी व अन्य संतों से बात की।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे