प्रतिभाओं को निखारने व सवारने का मंच है खेल—— रामप्रकाश सिंह
प्रतिभाओं को निखारने व सवारने का मंच है खेल—— रामप्रकाश सिंह
आई एन न्यूज फरेंदा डेस्क:
फरेंदा तहसील क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय खजुरिया मे आयोजित तीन दिवसीय ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के साथ हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख फरेंदा राम प्रकाश सिंह रहे।
मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतियोगिता आयोजित करने से ग्रामीण प्रतिभा की पहचान होती है। जिसे निखारने एवं संवारने का काम शिक्षक बंधु करते है। हर बालक के अंदर एक प्रतिभा छिपी होती है उसे पहचान आगे बढ़ाने का काम खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से होता है। इसके पूर्व कार्यक्रम में मुख्य अतिथि फरेंदा का स्वागत खण्ड शिक्षा अधिकारी फरेंदा हेमंत कुमार ने माल्यार्पण एवं बैच लगाकर किया। तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में न्याय पंचायत छितही बुजुर्ग ओवर ऑल चैंपियन रहा दूसरे स्थान पर लेजार महादेवा एवं तीसरे स्थान पर सिंहपुर अयोध्या न्याय पंचायत रहा । व्यक्तिगत चैंपियन में बालक वर्ग में सेमरहनी के दिनेश एवं बालिका वर्ग में मथुरा नगर की दुर्गावती रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी फरेंदा हेमंत कुमार ने मुख्य अतिथि एवं कार्यक्रम का संचालन करने वाले श्रीचंद एवं शैलेश कुमार पांडे का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम को मुख्य रूप से प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रदुमन कुमार सिंह एवं ब्लाक मंत्री आनंद पाल गौतम आदि लोगों ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से दिनेश चंद्रा, अजय, विभूति पांडे प्रेमचंद, बृजेश कुमार, मुकेश कुमार, प्रधानाध्यापक पूर्व माध्यमिक विद्यालय मधवापुर राजू प्रसाद वर्मा, विनोद कुमार,अजय सिंह, सुमन मद्धेशिया, राकेश कुमार, चंद्रमौली शुक्ला, नरेंद्र नाथ त्रिपाठी, कैलाश नाथ मौर्य, हर्षित त्रिपाठी, अश्वनी कुमार एवं सतीश सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित रहे ।
रामकिशुन कुमार संवाददाता फरेंदा महाराजगंज।





