सिविल जज ने किया वृद्धा आश्रम का औचक निरीक्षण ।
सिविल जज ने किया वृद्धा आश्रम का औचक निरीक्षण ।
आई एन न्यूज फरेंदा डेस्क: फरेंदा के गणेशपुर में स्थित आधारशिला वृद्धा आश्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला जज अमरनाथ सिंह के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव रामकिशोर ने आधारशिला वृद्धाआश्रम का औचक निरीक्षण कर वहां निवास करने वाले वृद्ध महिलाओं एवं पुरुषों से आश्रम में मिल रही सुवधावों के बारे में पूछताछ की तथा वहां रहने वाले लोगों की उपस्थिति रजिस्टर एवं पंजीकरण पुस्तिका की भी जांच की। आश्रम में लोगों को दिए जाने वाले भोजन के मीनू को भी देखा। आश्रम के निवासियों ने आश्रम में मिल रहे घटिया खाने की शिकायत सिविल जज से की तथा प्रबंधक द्वारा निवासियों के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगाया।इस पर सिविल जज ने नाराजगी जताते हुए प्रबंधक प्रदीप कटियार को जमकर फटकार लगाई तथा आश्रमवासियों को दिए जाने वाली सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए सख्त हिदायत दी।





