महराजगंज जंगल: बाघों की सुरक्षा में आमजन की भूमिका महत्वपूर्ण—अविनाश
महराजगंज जंगल: बाघों की सुरक्षा में आमजन की भूमिका महत्वपूर्ण—अविनाश
उ०प्र० के महराजगंज जिले के सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर आमजन को बाघो की सुरक्षा के प्रति लोगो को जागरूक किया गया।
बता दे कि चौक वन क्षेत्र में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में प्रशिक्षु आइएफएस अविनाश कुमार ने कहा कि बाघों की सुरक्षा में सभी की भूमिका अहम है। सभी जब इस विषय पर गंभीर रहेंगे तो इसके सार्थक परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि बाघों की सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में बाघ सुरक्षा एक्सप्रेस भेजी जा रही है। उद्देश्य है कि ग्रामीणों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाए। शीतलहर के समय में बाघ व अन्य जानवर भटक कर आबादी के बीच पहुंच जाते हैं जिससे जनसामान्य को भी खतरा उत्पन्न हो जाता है। ठंड व शीतलहर के मौसम में ग्रामीण भी सतर्कता बरतें। पर्यावरणविद दिनेश गिरि ने कहा कि जंगल के किनारे स्थित सभी गांवों में टीम बनाकर सभी को जागरूक किया जाना वन विभाग का प्रशंसनीय कदम है। गांव स्तर के टीम में एक वनकर्मी, ग्राम प्रधान व एक महिला समेत तीन ग्रामीण आमजन को जागरूक करेंगे। बाघों की संख्या बढ़ाने के लिए वन कर्मियों को भी आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इस दौरान अन्य वनकर्मी व ग्रामीण मौजूद रहे।








































