जम्मू-कश्मीर के पुंछ में खाई में गिरी बस, 11 लोगों की मौत

आई एन न्यूज ब्यूरो :जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में शनिवार को एक बस के सड़क से फिसलकर गहरे खड्डे में गिरने से करीब 11 लोगों की मौत हो गई 19 अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा पलेरा में उस समय हुआ जब लोरान से पुंछ जा रही बस के चालक ने एक मोड़ पर वाहन से नियंत्रण खो दिया और वह 100 मीटर गहरे खड्डे में गिर गई।

प्राथमिक जानकारी के आधार पर उन्होंने बताया कि 11 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई तथा 19 अन्य हादसे में घायल हुए हैं। अधिकारी ने बताया कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है क्योंकि कई घायलों की हालत ‘गंभीर’ बताई जा रही है।बता दें कि हादसे में सभी घायलों को मंडी के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि बचाव अभियान जारी है और विस्तृत जानकारी मिलनी अभी बाकी है।


j-k bus accident
Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे