लाखों के कनाडियन मटर के साथ एक गिरफ्तार।

लाखों के कनाडियन मटर के साथ एक गिरफ्तार।

लाखों के कनाडियन मटर के साथ एक गिरफ्तार।

कोतवाली पुलिस व एसएसबी ने अलग अलग स्थानों से बरामद किए तस्करी का माल
आई एन न्यूज ठूठीबारी डेस्क:
बीती रात सीमाई सुरक्षा एजेंसियों ने दो अलग अलग स्थानो से लाखों का कनाडियन मटर नेपाल क्षेत्र से भारतीय सीमा में प्रवेश करते बरामद किया है। जिसकी कीमत लाखों में बताई गई।
मिली जानकारी के अनुसार बीती रात स्थानीय एसएसबी बीओपी टीम इंस्पेक्टर आर एस अहीर की टीम गस्त पर थी किं तभी मुख़बिर द्वारा सूचना मिला कि पीलर संख्या 506/11 के पास नेपाल से कुछ संदिग्ध समान ठेलों पर लाद भारतीय क्षेत्रों में लाया जा रहा है। बताये गए लोकेशन पर जवानों द्वारा घेराबन्दी कर तीन ठेलों पर लदी कनाडियन सुपारी बाइक सहित एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। वही दूसरी तरफ स्थानीय कोतवाली पुलिस ने राजाबारी प्राइमरी स्कूल के पास लावारिश अवस्था मे पड़ी 40 बोरी मटर बरामद कर सीज कर दिया। दोनों ही सुरक्षा एजेंसियों द्वारा बरामद तस्करी के समान को सीज कर11 कस्टम एक्ट के तहत आवश्यक कार्यवाही के लिए स्थानीय कस्टम विभाग को सपुर्द कर दिया । जिसकी कीमत लाखो में बताई गई।
उक्त आशय की जानकारी कस्टम इंस्पेक्टर कपूर सिंह ने दी है। (महराजगंज उ०प्र०)

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे