बृजमनगंज —जन समस्याओ को लेकर तीसरे दिन धरना प्रर्दशन—-

बृजमनगंज ---जन समस्याओ को लेकर तीसरे दिन धरना प्रर्दशन----

आज बृजमनगंज बजार बन्द का ऐलान —–
बृजमनगज/महराजगंज
सड़क विजली स्वास्थ्य व पानी सहित 14 सूत्री मांगो को लेकर थाना कस्बा बृजमनगंज में हिन्दू युवा वाहिनी के जिला मंत्री एवं जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र शर्मा पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं वरिष्ट युवा नेता विनोद जायसवाल व क्षेत्र पंचायत सदस्य बबलू जायसवाल की ओर से चल रहा क्रमिक धरना प्रदर्शन तीसरे दिन मंगलवार को भी जारी है । धरने पर पहुंचे खण्ड विकास अधिकारी बृजमनगंज से सन्तुष्ट नही हुए लोग
धरने के तीसरे दिन इन जनप्रतिनिधियो में जमकर उबाल दिखा । सड़क विजली पानी स्वास्थ्य भ्रष्टाचार सहित सभी विन्दुओं पर शासन प्रशासन व विभागीय जिम्मेदारों पर जमकर बरसे । अब तक किसी जिम्मेदार के न पहुंचने से लोगों ने आंदोलन को और तेज करते हुए 20 जुलाई दिन बुद्धवार को बाजार बन्दी का एलान किया । और ब्यापारियों से सहयोग की अपील की सभी ने कहा की जबतक हमारी मांगे पूरी नही होती यह आंदोलन जारी रहेगा । इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य डॉ डी पी शाश्त्री रामकेश यादव प्रह्लाद ओमप्रकाश सहानी कपिल देव सुनील यादव ज्ञानधर सूरज जायसवाल सन्तोष पटवा सुरेश यादव सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे ।

आप चूक गए होंगे

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे