सोनौली के न्यू मेन चर्च में क्रिसमस की धूम,पास्टर जोशूआ जैकब ने दिया प्रभु का संदेश

सोनौली के न्यू मेन चर्च में क्रिसमस की धूम,पास्टर जोशूआ जैकब ने दिया प्रभु का संदेश

सोनौली के न्यू मेन चर्च में क्रिसमस की धूम,पास्टर जोशूआ जैकब ने दिया प्रभु का संदेश

■ बेथल चिल्ड्रेन स्कूल के न्यू मेन चर्च में प्रभू यीशु का जन्मदिन क्रिसमस पर्व के रूप में धूमधाम से मनाया गया।

इंडो नेपाल न्यूज ब्यूरो सोनौली:: मानवता को नई राह दिखाने वाले प्रभु ईसा मसीह का जन्म दिवस क्रिसमस-डे मंगलवार को सोनौली के न्यू मैन चर्च में धूमधाम से मनाया गया । चर्च में क्रिसमस ट्री और रंग बिरंगे लाइट की रोशनी से सजाया गया है । क्रिसमस को लेकर सभी लोग में खुशी का माहौल है ।मंगलवार की सुबह 10 बजे सोनौली कस्बे के बेथल चिल्ड्रेन स्कूल के न्यू मेन चर्च में क्रिसमस डे पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बेथल चिल्ड्रेन स्कूल और होली क्रॉस स्कूल नौतनवा के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम किया । होली क्रॉस स्कूल के बच्चों द्वारा येशु राजा आया है सन्देश लाया मनमोहक गीत पर उपस्थित लोग झूम उठे । क्रिसमस पर आकर्षण का केन्द्र रहे चर्च में स्थित क्रिसमस ट्री और सेंट क्लॉज।कार्यक्रम के बीच मे न्यू मेन चर्च के पास्टर जोशूआ जैकब ने विशेष प्रार्थना सभा के किया । जिसमें पवित्र बाइबिल की शिक्षा को अपनाने पर बल देते हुए प्रभु यीशु को मानवता का उद्धारक व गुनाहगारों को क्षमा करने वाला सच्चा मसीहा बताया गया। बताया गया कि प्रभु यीशु ने पूरी दुनिया को प्रेम, दया, क्षमा व विश्व बंधुत्व की जो शिक्षा दी है, उस पर चलकर ही इंसानियत को अपनी सर्वश्रेष्ठ मंजिल मिल सकती है। बच्चों ने प्रभु यीशु के जीवन पर आधारित कार्यक्रम भी पेश किया।

कार्यक्रम में भाग लेने वाले मुख्य रूप से माइकल,लोरैन,लीडिया,डेनियल,जॉनसन,अभिषेक,स्तुति, सोलोमन,अर्पित,शानू, ब्रायन, शायनी एवं श्रीमती एलिजाबेथ सहित बच्चे भी उपस्थित रहे ।

सोनौली के न्यू मेन चर्च में क्रिसमस की धूम,पास्टर जोशूआ जैकब ने दिया प्रभु का संदेश

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे