नेपाल —आजाद मधेश अपना देश के नेता डा० राउत सहित 25 गिरफ्तार

नेपाल ---आजाद मधेश अपना देश के नेता डा० राउत सहित 25 गिरफ्तार

—-
आई एन न्यूज जनकपुर /नेपाल स्वतन्त्र मधेश गठबन्धन का संयोजक डा. सिके राउत सहित जनकपुर में २५ लोगो को शुक्रवार गिरफ्तार कर लिया गया है । राउत को शिव चौक से गिरफ्तार किया गया है तो अन्य कार्यकर्ताओं को जनकपुर अञ्चल अस्पताल के नजदीक से पुलिस ने गिरफतार किया है ।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार शुक्रवार गठबन्धन ने ‘रंगभेद विरुद्ध दिवस’ जनकपुर के रंगभूमी मैदान में मनाने का कार्यक्रम रखा था । करीब पाँच सौ से ज्यादा गठबन्धन का युवाओं ने हाथ मे प्ले कार्ड लेकर नारेवाजी किया था । प्ले कार्ड मे ‘आजाद मधेश, अपना देश, सिके राउत जिन्दावाद, मधेश का माँग पुरा कर, विभेद नीति अन्त्य कर’ सहित लिखा था ।
रंगभूमी मैदान के सभी गेटो पर पुलिस तैनात किया गया था । जब गठबन्धन का कार्यकर्ताओं ने नारा जुलुस लगाते हुए जनकपुर अञ्चल अस्पताल के करीब पहुँचे तो उससे आगे जाने पुलिस ने पर रोक लगा दिया । कुछ समय तक गठबन्धन ने वही पर नारा जुलुस लगाते रहे, फिर पुलिस की गाडी आई और कुछ कार्यकर्ताओं को लेकर चला गया तो कुछ को दौडाकर भगा दिया गया ।
आक्रोशित युवाओं ने सिके राउत जिन्दावाद का नारा भी लगाते रहे । इसके बाड पुलिस हरकत मे आ गयी और ४—५ युवाओं को एक जगह जमघट करने से भी पुलिस रोक लगा दिया । उधर नगर के सभी जगहो से गिरफ्तारी जारी रखा ।
गठबन्धन का कार्यक्रम अङ्चन पैदा करने के बाद नगर में सुरक्षा व्यवस्था कडा कर दिया गया था । युवाओं में सिके राउत का नारा गुज रहा था तो सिके राउत कब और कहा पर उपस्थित होगे लोगो में इन्तिजार दिख रही थी ।
पहिले तो यह भी हल्ला हुआ कि संयोजक सिके राउत जनक चौक पर आऐगें । जब पुलिस की गस्ती कडा कर दिया गया तो एकाएक डा. राउत शिव चौक पर आकर कार्यक्रम सम्बोधन के तयारी में लगे ही थे की पुलिस की गाडी आई और उन्होने मधेश को सम्बोधन करते हुए गिरफतार हो गये ।
(कैलास दास,जनकपुर )

आप चूक गए होंगे

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे