नेपाल में 14 सौ साल पुरानी मन्दिर की 28 मूर्तियां चोरी, पुजारी सहित 7 हिरासत मे —-हंगामा
आई एन न्यूज पोखरा / नेपाल के जुम्ला पहाडी क्षेत्र मे स्थित चन्दन नाथ मन्दिर से कल रात 2 बजे मन्दिर का ताला तोडकर मन्दिर के अन्दर जगह-जगह रखा गया भगवान बुद्ध , दुर्गा , महाकाली , कृष्ण के पुरानी 28 छोटी बडी मुर्तियों को चोरो ने चुरा लिया है।
मन्दिर के पुजारी चन्द्र मौलेश्रवर गिरि का कहना है कि कल रात एक बजे तक मूर्ति मन्दिर मे थी । मेन मुर्ती 5 फुट का है बाकी छोटी -बडी है । चांदी और सोने के समान नहीं है । आज सुबह क्राईम ब्राच की काठमान्डू टीम हेलिकाप्टर से जुम्ला पहुंचकर जांच कर रही है ।
जबकि जुम्ला पुलिस ने पुजारी सहित 7 लोगों को हिरासत में लिया है और पूछ ताछ हो रही है। बार्डर पर नेपाल में अलर्ट जारी कर दिया गया है है ।
मूर्ति के विरोध में सड़कों पर प्रदर्शन कर वहां के नागरिकों ने टायर जलाया। जुम्ला में तनाव को देखते हुए क्ई थानों की फोर्स चन्दन नाथ मन्दिर पहुंच कर मोर्चा संभाली हुई है।





