नौतनवा में ठंण्ड से नहीं होने पायेगी किसी की मौत — गुड्डू खान

चेयरमैन नौतनवा ने अस्थायी रैन बसेरा का फीता काटकर किया उदघाटन।
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
सरकार की मंसा है कि किसी भी दशा में किसी भी व्यकित की ठंण्ड से मौत नहीं होनी चहिए
उक्त बाते गुरुवार को नौतनवा जलकल परिसर में अस्थायी रेन बसेरा का फीता काटकर उदघाटन करते हुए गुडडू खान चेयरमैन नौतनवा ने कहीं।
उन्होनें कहा कि “नगर पालिका नौतनवां बढ़ते ठण्ड को देखते अस्थाई रैन बसेरा स्थापित किया गया है। किसी भी यात्रीगण या फुटपाथ पर निवास करने वाले ब्यक्ति रैन बसेरा में रुके ।
इस मौके पर अधिशासी अधिकारी वीरेन्द्र कुमार राव ने कहा कि “शासन की मन्सा है की ठण्ड से किसी की भी जान नही जानी चाहिए इसी को ध्यान में रखते हुए रैन बसेरा स्थापित किया गया है।
इस अवसर पर बन्टी पाण्डेय, शाहनवाज खान, भानू कुमार, खुर्शेद आलम,प्रमोद पाठक, गुड्डू यादव, रमेश कुमार, विजयकान्त यादव, किसमती देवी, गोविन्द प्रसाद, जफीर अहमद, शिवचन्द मिस्त्री,वैश कुरैश,दिलीप कुमार,उस्मान कुरैशी, इमरान आदि लोग उपस्थित रहे।











