सोनौली ब्लॉसम प्ले-वे स्कूल के नन्हे बच्चो ने धूमधाम से मनाया क्रिसमस डे।

सोनौली ब्लॉसम प्ले-वे स्कूल के नन्हे बच्चो ने धूमधाम से मनाया क्रिसमस डे।

सोनौली ब्लॉसम प्ले-वे स्कूल के नन्हे बच्चो ने धूमधाम से मनाया क्रिसमस डे।आई एन न्यूज सोनौली डेस्क: नगर पंचायत सोनौली के वार्ड नंबर 11 बाल्मीकिनगर में स्थित ब्लॉसम प्ले-वे स्कूल में क्रिसमस का पर्व विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच धूमधाम के साथ मनाया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सोनौली नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुधीर त्रिपाठी एवं एसएसबी के इंस्पेक्टर अमित कुमार के द्वारा सरस्वती माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।तत्पश्चात जिला पंचायत सदस्य दीपक बाबा, व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय रौनियार, समाजसेवी नंदलाल जायसवाल द्वारा बारीबारी दीप प्रज्जवलन तथा माल्यार्पण कार्यक्रम समपंन्न हुआ।सोनौली ब्लॉसम प्ले-वे स्कूल के नन्हे बच्चो ने धूमधाम से मनाया क्रिसमस डे।कार्यक्रम का सफल संचालन प्रिया गुप्ता और शिवानी केसरी के द्वारा किया गया। अनन्या कौशल, प्रियंका गुप्ता एवं राधा मद्धेशिया ने भी संचालन व्यवस्था में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान किया। इस मौके पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। गायक राज वर्मा ने अपने गीतों पर लोगो को झूमने के लिए किशा कर खूब वाहवाही लूटा।सोनौली ब्लॉसम प्ले-वे स्कूल के नन्हे बच्चो ने धूमधाम से मनाया क्रिसमस डे।कार्यक्रम के दौरान अपने उद्बोधन में चेयरमैन प्रतिनिधि सुधीर त्रिपाठी ने विद्यालय परिवार का आभार प्रकट करते हुए कहा कि बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति ने सभी का दिल जीत लिया। ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों के शारीरिक, शैक्षिक सहित सामाजिक विकास के साथ उनका मनोबल भी ऊंचा होता है।श्री त्रिपाठी ने यह भी कहा कि विद्यालय के बच्चों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है जिसको देखते हुए जल्द ही एक अच्छी सड़क का निर्माण कराया जाएगा जिससे आवागमन सुचारू रूप से हो सके। इसके साथ ही नगर पंचायत द्वारा सभी विद्यालयों में शुद्ध पेयजल के लिए आरओ भी लगाया जाएगा।इसी क्रम में नंदलाल जायसवाल ने भी शिक्षा में शिक्षक की भूमिका पर प्रकाश डाला एवं समाज के निर्माण में प्रथम व्यक्ति का दर्जा शिक्षक को दिया।दीपक बाबा ने भी विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त करते हुए समस्त विद्यालय परिवार को सफल कार्यक्रम के लिए बधाई दिया।सीमा जागरण मंच के जिला महामंत्री ठाकुर सोनी ने समाज और संस्कृति की भूमिका अपने कविताओं के माध्यम से लोगो को समझाया। दयाशंकर जायसवाल ने बच्चों की शिक्षा में माता पिता की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि माता पिता का कर्तव्य शिक्षक से कही ज्यादा होता है।विद्यालय प्रबंधक सन्नी कुमार गुप्ता ने उपस्थित सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों और छात्रों का आभार व्यक्त किया और सफल कार्यक्रम के लिए समस्त कार्यकारिणी टीम को बधाई दी।कार्यक्रम की समाप्ति राष्ट्रगान से हुई तत्पश्चात नगर में सभी को बधाई देते हुए रोड शो भी निकाली गई।इस अवसर पर शिखा विश्वकर्मा, अंकिता अग्रहरि,रूबीना खान,शबीना, अफसर जहाँ, हिना रॉव, गणेश कुमार जायसवाल, ब्रजेश्वर सिंह,उमाकान्त मद्धेशिया, मुकेश,जसवीर सिंह, विशाल, आकाश अग्रहरि, प्रिंस मद्धेशिया, प्रताप कान्दू, गुड्डू जायसवाल, सुरेन्द्र विश्वकर्मा, जयसिंह मद्धेशिया, सुनील जायसवाल, रामबचन गुप्ता,एडवोकेट उमेश चंद्र विश्वकर्मा,मधु वर्मा सहित बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। (महराजगंज उ०प्र०)सोनौली ब्लॉसम प्ले-वे स्कूल के नन्हे बच्चो ने धूमधाम से मनाया क्रिसमस डे।सोनौली ब्लॉसम प्ले-वे स्कूल के नन्हे बच्चो ने धूमधाम से मनाया क्रिसमस डे।सोनौली ब्लॉसम प्ले-वे स्कूल के नन्हे बच्चो ने धूमधाम से मनाया क्रिसमस डे।सोनौली ब्लॉसम प्ले-वे स्कूल के नन्हे बच्चो ने धूमधाम से मनाया क्रिसमस डे।सोनौली ब्लॉसम प्ले-वे स्कूल के नन्हे बच्चो ने धूमधाम से मनाया क्रिसमस डे।सोनौली ब्लॉसम प्ले-वे स्कूल के नन्हे बच्चो ने धूमधाम से मनाया क्रिसमस डे।सोनौली ब्लॉसम प्ले-वे स्कूल के नन्हे बच्चो ने धूमधाम से मनाया क्रिसमस डे।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे