महराजगंज: बेटी की मौत के बाद न्याय के लिए दर दर भटक रहे मां और बेटा।

आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क:
उसे क्या पता था कि दहेज न मिलने से उसके ससुराल वाले उसे बेटे सहित मौत की घाट उतार देंगे।

जी हां ये मामला है उ०प्र० के महराजगंज जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र का। यहां की रहने वाले एक युवक की शादी आज के तीन वर्ष पूर्व सिद्धार्थनगर जिले की रहने वाली संध्या से हुई थी। करीब तीन साल बाद संध्या को उसके ससुराल वाले उसे दहेज न मिलने से लगातार प्रताड़ित करने लगे। जिसके बाद जब संध्या के परिवार वालो ने मांग नही पूरी की तो संध्या के सशुराल वालो ने उसे बेटे समेत मौत की घाट उतार दिया। जिसके बाद अब संध्या की माँ और भाई न्याय के लिए दर दर भटक रहे है। न्याय के लिए संध्या का परिवार एसपी से लेकर लखनऊ तक के अधिकारियों का दरवाजा खटखटाया है। लेकिन अब तक पुलिस ने इस मामले में कोई कार्यवाही नही की है। माँ के आँखों से आंसू, और भाई के आँखों में न्याय की दरकार यू ही नही है। बेटी की मौत के बाद न्याय के लिए दर दर भटक रही यह महिला अपने बेटी के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए प्रत्येक अधिकारियों के दरवाजे पर अपनी हाजिरी लगा चुकी है। लेकिन उन्हे अब तक न्याय नहीं मिला है। न्याय के लिए आज भी आस भरी निगाहो से मां और बेटा भटक रहे है।










