सोनौली में कल नि:शुल्क स्वास्थ शिविर लगाएगा केएमसी डिजिटल हॉस्पिटल।
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:जनपद का सबसे मशहूर केएमसी डिजिटल हॉस्पिटल द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन सोनौली के आशीर्वाद मैरेज हॉल में कल रविवार को सुबह करीब 11 बजे से 4:00 बजे तक लगाया जा रहा है। शिविर में केएमसी डिजिटल हॉस्पिटल के सुप्रसिद्ध डॉक्टरों द्वारा मरीजों की संम्पूर्ण जांच और दवा की नि:शुल्क व्यवस्था की गई है। शिविर में डॉ0 ज्योतसना ओझा मिश्रा एम0डी0 (गायनी) स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ0 गौतम कुमार एम0डी0 (पीडिया) नव शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ0 मनीष प्रकाश एम0डी0 (गायनी) हार्ट एवं छाती रोग विशेषज्ञ डॉ0 अश्विन कुमार एम0एस0 (ऑर्थो) हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ0 आर0 के0 विश्वकर्मा एम0एस0 (सर्जन) लेप्रोस्कोपिक एवं जनरल सर्जन डॉ0 संवर्तिका डी0एल0ओ0 (ई0 एन0 टी0) नाक,कान,गला रोग विशेषज्ञ डॉ0 वीना मल्लडी0एन0बी0 (नेत्र) नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ0 जियाउद्दीन सिद्दीकी बी0डी0एस0 दन्त रोग विशेषज्ञ। उपस्थित रहेगें ।स्वास्थ शिविर का उदघाटन सुधीर त्रिपाठी अध्यक्ष प्रतिनिधि नगरपंचायत सोनौली करेगें।










