प्रधान संघ ने बीडीओ के खिलाफ खोला मोर्चा
आई इन न्यूज़ डेस्क फरेंदा:
फरेंदा ब्लॉक पर बीडीओ से हुई मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। कल हुए एड़ीओ पंचायत की गिरफ्तारी से फरेंदा प्रधान संघ एडीओ पंचायत के समर्थन में उतर गया है। आज प्रधान संघ ने बीडीओ पर गंभीर आरोप लगाते हुए एसडीएम फरेंदा को मुख्यमंत्री, पंचायती राज मंत्री, मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी महराजगंज को संबोधित ज्ञापन सौंपा। जिसमे उन्होंने बीडीओ फरेंदा पर प्रधानमंत्री आवास को लेकर दो हजार रुपये घुस मांगने तथा बीडीओ कार्यालय में ग्राम प्रधानों से दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। उन्होंने अपने पत्र में यह भी लिखा है कि बीडीओ द्वारा मनरेगा योजना में आठ प्रतिशत तथा चौदहवें राज्यवित्त के कार्य में कमीशन की मांग प्रधानों से की जाती है। बीडीओ द्वारा प्रधानों पर एफआर दर्ज कराने की धमकी दी जाती है। मनरेगा योजना में चालीस प्रतिशत पक्के कार्य मे आठ प्रतिशत कमीशन नही देने पर प्रधानों के पत्रावली को वित्तीय स्वीकृति नही दी जाती है जिससे ग्राम पंचायतों का विकास बाधित हो रहा है। जिससे संघ ने तत्काल बीडीओ को हटाने की मांग की है।
उपजिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन मुख्य रूप से प्रधान संघ अध्यक्ष सुरेमन यादव, मालती, राजाराम, बदरेआलंम, रामप्रताप, राकेश चौराशिया, सुरेंद्र कुमार मौजूद रहे।
संबाददाता : रामकिशुन कुमार फरेंदा





