भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज महराजगंज में
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कल यहां कडे सुरक्षा बंदोबस्त के बीच पार्टी की परिवर्तन रैली को सम्बोधित करेंगे।
पुलिस अधीक्षक प्रमाेद कुमार ने आज यहां बताया कि जिला मुख्यालय स्थित जीएसवीएस इंटर कालेज के मैदान में भाजपा की कल आयोजित होने वाली परिवर्तन रैली स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था कडी कर दी गयी है। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर यहां बैठक भी की। रैली को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह सम्बोधित करेंगे।





