नेपाल में 76 भारतीय मालवाहक ट्रक जब्त

नेपाल में 76 भारतीय मालवाहक ट्रक जब्त
■ ओवरलोड बताकर नेपाली अधिकारियों ने भारतीय ट्रकों को रोक दिया। 76 भारतीय मालवाहक ट्रकों को ओवरलोडिंग के आरोप में पकड़ कर जब्त कर लिया है।
इंडो नेपाल न्यूज ब्यूरो सोनौली: नेपाल प्रशासन ने अपने नियम-कानून का हवाला देते हुए लोहा से लदी 76 भारतीय मालवाहक ट्रकों को ओवरलोडिंग के आरोप में पकड़ कर जब्त कर लिया है। सभी ट्रके सोनौली सीमा से नेपाल गई थी। नेपाल प्रशासन की इस कार्रवाई से भारतीय ट्रांसपोर्टर संगठनों में हड़कंप मच गया है।
रुपंदेही जिला की ट्रैफिक पुलिस ने एक अभियान चलाकर ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ अभियान चलाया। विभिन्न चेक पोस्टों पर जांच के दौरान 76 से अधिक भारतीय ट्रकें ओवरलोड मिलीं, जिन पर लोहा लदा हुआ था। जो फरेन्दा से लाद कर सोनौली होते हुए नेपाल गया था। जिन्हें नेपाली प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए जब्त कर दिया। नेपाल प्रशासन की इस कार्रवाई से भारतीय ट्रांसपोर्टरों व ट्रक मालिकों में हड़कंप मच गया है। ट्रक यूनियन नौतनवा के अध्यक्ष पप्पू खान ने बताया कि बिना बताए ओवरलोड ट्रकों को नेपाली प्रशासन रोककर परेशान कर रहा है, जिससे स्थानीय ट्रक मालिकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
भैरहवा के ट्रैफिक इंस्पेक्टर वेद प्रकाश पौडेल का कहना है कि ओवरलोडिंग मामले में ओवरलोड ट्रकों पर कार्रवाई की गई है।
आपको बताते की नेपाल में भारतीय मालवाहक ट्रकों पर आफत आ गई है। पिछले दो माह के अंदर 200 से भी अधिक ट्रकों को ओवरलोडिंग के आरोप में जब्त किया गया है। जिसमें 150 ट्रकें मार्बल लदी 14 नवंबर को नेपाल प्रशासन ने अनलोड करा दिया था । भारतीय ट्रक संचालकों का कहना है कि वे भारत के आरटीओ का प्रमाण पत्र और लोड प्रमाण पत्र लेकर चलते हैं लेकिन नेपाली अधिकारी इन प्रमाणपत्रों को नहीं मानते हैं। इसलिए आए दिन यह समस्‍या सामने आ रही है।
Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे