भारतीय पर्यटको से गुलजार हुआ सोनौली सरहद

भारतीय पर्यटको से गुलजार हुआ सोनौली सरहद

छोटी बड़ी सात सौ वाहन पर्यटको को लेकर नेपाल रवाना

नेपाल पुलिस की चेक जाच से सीमा पर सुबह से लगा रहा सोनौली बार्डर पर जाम
इंडो नेपाल न्यूज ब्यूरो सोनौली: भारत नेपाल की सोनौली सरहद नव वर्ष के पूर्व नेपाल जाने वाले भारतीय पर्यटको से गुलजार रहा जहाँ देखिए उधर भारतीय चार पहिया वाहनो और बसों की लाइन लगी थी और सभी भारतीय पर्यटक नेपाल के पोखरा, तानसेन , काठमांडू और लुम्बिनी धूमने की इच्छा रखे थे। सबसे ज्यादा पर्यटक गोरखपुर, बस्ती, देवरिया, लखनऊ, बनारस, दिल्ली और राजस्थान के युवा रहे साथ ही बसों की संख्या भी ज्यादा थी जिसमे पूरी फैमली के साथ भारतीय नव वर्ष मनाने बच्चो के साथ नेपाल गए। इस मौके पर नेपाल पर्यटन बोर्ड और नेपाल होटल एसोसिएशन ने भारतीय पर्यटको को विशेष सुविधा देते हुए यात्रियों के लिए अलग से पूछताछ केंद्र और फूड फेस्टिवल की तैयारी किया है।
तीस दिसम्बर की देर शाम तक सोनौली सरहद के दोनो तरफ जाम देखने को मिला। इस दौरान गोरखपुर से नेपाल पोखरा जा रहे पर्यटक राजू सिह, प्रदीप कुमार, रंजन कुमार, अश्वनी सिह, नेपाल पुलिस द्वारा सरहद के निकट नेपाल शांतिद्वार के नीचे भारतीय वाहनो को रोककर गाड़ी नम्बर चालक का नाम लिखने से नाराज दिखे उनका कहना था कि यह काम कुछ आगे भी किया जा सकता है। इससे सरहद पार करने में ही चार घंटे लग गए। लेकिन पुलिस इसे भारतीय यात्रियों के हित के लिए बात कर रही है। चौकी प्रभारी सोनौली विनोद कुमार राय ने बताया कि करीब सात सौ चार पहिया वाहन और बसे भारतीय पर्यटको को लेकर आज नेपाल गयी जिनकी सुरक्षा को लेकर पूरे दिन गहमा गहमी रही। शाम छ बजे तक भारी मॉलवाहक ट्रको को रोक दिया गया था। उसके बाद नेपाल रवाना किया गया।
Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे