सोनौली टैक्सी स्टैंड पार्किंग का ठेका हुआ निरस्त।

सोनौली टैक्सी स्टैंड पार्किंग का ठेका हुआ निरस्त।

सोनौली टैक्सी स्टैंड पार्किंग का ठेका हुआ निरस्त।

नेपाल जा रहे वाहनो से जबरिया अवैध वसूली को लेकर चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी ने लिया कड़ा फैसला।

आई एन न्यूज सोनौली डेस्क: नगर पंचायत सोनौली के टैक्सी स्टैंड पार्किंग ठेका को आज तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। नगर पंचायत सोनौली में किसी भी तरह की टैक्सी स्टैंड या नगर पंचायत शुल्क के नाम पर वसूली नहीं होगी।
उक्त बातें सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय सोनौली में पत्रकारो से वार्ता करते हुए सुधीर त्रिपाठी अध्यक्ष प्रतिनिधि सोनौली ने कहां की जनता द्वारा लगातार अवैध रुप से वसूली की शिकायतें प्राप्त हो रही थी जो भारत नेपाल के रोटी बेटी के संबंध में स्टैंड वसूली के नाम पर कुछ लोग रिश्ते में कड़वाहट पैदा करने का प्रयास करते हुए नेपाली ट्रकों तथा टूरिस्ट बसों से पैसा लिया जा रहा था । इससे हमारे देश की छवि नेपाल में धूमिल हो रही थी । नगर पंचायत द्वारा ठेकेदार जगदीप सिंह को उक्त मामले में दो बार नोटिस जारी किया गया परंतु उन्होंने आज तक नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया। किसी भी कीमत पर देश की छवि बिगड़ने नहीं देंगे और ना ही किसी तरह की अराजकता को बर्दास्त नहीं करेगें। श्री त्रिपाठी ने कहा कि जनता की अदालत नामक कार्यक्रम में जनता के बीच किए गए वादे को पूरा किया गया और वित्तीय वर्ष तक नगर पंचायत द्वारा किए गए ठेके को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने का निर्देश दिया है।
इस संबंध में में अधिशासी अधिकारी बिरेंद्र कुमार राव ने बताया कि स्टैण्ड नीलामी को निरस्त कर दिया गया है। और आज से किसी भी प्रकार की वसूली नही की जाएगी। टैक्सी स्टैंड पार्किंग शुल्क का ठेका वित्तीय वर्ष 2018 19 जो मैसर्स जगदीप सिंह पुत्र स्वर्गीय कृष्ण मुरारी सिंह वार्ड नंबर 11 मोहल्ला बाल्मीकि नगर में स्थापित था उसे तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है ।निरस्तीकरण की सूचना जिला अधिकारी सहित उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर दी गई है।

सोनौली टैक्सी स्टैंड पार्किंग का ठेका हुआ निरस्त।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे