पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने की सघन जांच।

नववर्ष को लेकर भारत नेपाल सीमा अलर्ट

आई एन न्यूज सोनौली डेस्क: नववर्ष के मद्देनजर भारत नेपाल के सोनौली बार्डर से लेकर कस्बे के प्रत्येक सार्वजनिक स्थानों की पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने डाग स्क्वायड के साथ सघन जांच करते हुए कस्बे में पैदल मार्च किया।

सोमवार की दोपहर को क्षेत्राधिकारी नौतनवा धर्मेंद्र कुमार यादव के निर्देशन में कोतवाल सोनौली आनंद कुमार गुप्ता, चौकी प्रभारी विनोद राय, एसएसबी के इंस्पेक्टर सेरिंग चोसलाल की संयुक्त टीम ने सोनौली सीमा पर नेपाल से भारत में आने वाले प्रत्येक वाहनों तथा नागरिकों की डाग स्क्वायड के साथ सघन जांच किया।

इसके उपरांत पूरी टीम डाग स्क्वायड के साथ सोनौली कस्बे के प्रमुख मार्गों पर भ्रमण करते हुए कस्बे के तमाम सार्वजनिक स्थानों की जांच में रोडवेज बस स्टैंड, प्राइवेट बस स्टैंड, टैक्सी स्टैंड, होटल तथा कबाड़ की दुकानों की सघन जांच के साथ ही भारत से नेपाल आने जाने वाले तमाम छोटे-बड़े वाहनों तथा संदिग्ध व्यक्तियों की जांच किया गया।

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नौतनवा धर्मेंद्र कुमार यादव ने पत्रकारों से बताया कि नववर्ष के मद्देनजर कस्बे में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आंतरिक सुरक्षा को देखते हुए सोनौली बार्डर के सार्वजनिक स्थानों की सघन जांच किया गया और यह जांच निरंतर जारी रहेगा।


Translate »