नववर्ष पर जगमग हुआ नौतनवां—-गुडडू खान

नववर्ष पर जगमग हुआ नौतनवां----गुडडू खान

आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नव वर्ष की पूर्व संध्या पर गुड्डू खान ने अपनी विकास परक व रचनात्मक सोच के बल पर नौतनवां नगर वासियो को नववर्ष पर अनूठा तोहफा दिया है।
नववर्ष शुरू होते ही जहॉ नवयुवक नववर्ष का जश्न मनाने में कोई कोताही नही रखते है और रात तक मस्ती करते है वही श्री खान ने नगर के मेन रोड पर लगे बिजली के खम्भों पर एल0ई0डी0 लाइट लगाकर नवयुवको के जोश व जश्न को बढ़ा दिया है।
पुराने नौतनवां से लेकर माँ बनैलिया मन्दिर तक अधिकतर बिजली के खंम्भों पर लाइटे लग चुकी है और बाकी बचे बिजली के खंम्भो पर एल0ई0डी0 लाइट लगाने का कार्य तीब्र गति से चल रहा है अब रात के समय मे जहाँ पूरा नगर रोशनी मय हो जाएगा वही नगर की सड़के दूधिया रोशनी में नहाई नजर आएंगी। रात के समय मे इन एल0ई0डी0 लइटों के जलने पर लोग तमाशबीन बन देखने को आतुर है और इसके लिए नगर के सम्भ्रान्त लोगो ने श्री खान को बधाई दिया है।
बधाई देने वालो में मुख्य रुप से बन्टी पाण्डेय शाहनवाज खान राजेन्द्र जायसवाल खुर्शेद आलम प्रमोद पाठक पप्पू भाई नंन्हे भाई राजकुमार गौड़ सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे