छेड़खानी के आरोप में शिक्षक को जेल,अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापा।
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क: कोठीभार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा पिपरा में स्थित नव निर्माण इंटर कालेज में सोमवार को सुबह 11 बजे इंटर की छात्रा से छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार शिक्षक संतोष कुमार यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।मंगलवार को शिक्षक को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपित शिक्षक को 14 दिन के लिए जेल भेज दिया।उक्त आशय की जानकारी पुलिस एएसपी आशुतोष कुमार शुक्ल ने दी। उन्होने ने बताया कि आरोपित शिक्षक संतोष कुमार यादव ग्राम मोरवन थाना सदर कोतवाली का निवासी है। आरोपित शिक्षक की गिरफ्तारी कोठीभार थाना अंतर्गत चिउटहा पेट्रोल पंप के पास सोमवार की शाम को की गई थी। इस घटना में शामिल आधा दर्जन शिक्षकों व छात्रों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीम गठित की गई है। फरार शिक्षकों व छात्रों को सूचीबद्ध करा कर पीड़ित छात्रा के परिजनों से पहचान कराई जाएगी और पहचान होने पर गिरफ्तारी की जाएगी।बता दें कि सोमवार को सुबह 10 बजे नव निर्माण इंटर कालेज पिपरा में कक्षा 12 की 15 वर्षीय एक छात्रा से शिक्षक संतोष कुमार यादव ने छेड़खानी की थी। इसकी जानकारी होने पर परिजनों ने प्रधानाचार्य से शिकायत की थी पर प्रधानाचार्य द्वारा शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई न करने पर परिजनों ने कालेज में हंगामा किया तो कालेज प्रशासन ने छात्रा के परिजनों को मारा पीटा था। इस मारपीट में छात्रा के चाचा योगेंद्र चौधरी घायल हो गए थे।





