नौतनवा तहसील में भ्रष्टाचार को लेकर अधिवक्ताओ का प्रदर्शन

नौतनवा तहसील में भ्रष्टाचार को लेकर अधिवक्ताओ का प्रदर्शन

नौतनवा तहसील में भ्रष्टाचार को लेकर अधिवक्ताओ का प्रदर्शन

आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:अधिवक्ता नागेंद्र शुक्ला ने नौतनवां तहसील परिसर में अपनी विभिन्न मांगों तथा तहसील नौतनवां में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। धरने को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नौतनवां तहसील में अधिकारियों द्वारा व्याप्त भ्रष्टाचार व अवैध रूप से धन लेकर बिना प्रक्रिया व नियम का पालन किये ही पत्रावलियों में मनमानी आदेश के विरुद्ध व नायब तहसीलदार के खिलाफ आंदोलन एवं क्रमिक अनशन पर बैठे हैं।अधिवक्ता राजेश श्रीवास्तवा, सुरेंद्र सिंह एवं अशोक त्रिपाठी ने नायब तहसीलदार के क्रिया कलापों की निंदा करते हुए कहा कि तहसील में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। जिससे आम जनमानस से लेकर अधिवक्ता आक्रोश में है जिसका खामियाजा आज यहां धरना प्रदर्शन के रूप में देखने को मिल रहा है। नागेंद्र शुक्ला ने कहा कि आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक हमारी मांगे नही मानी जाती।इस धरने का समर्थन करते हुए बार रेवन्यू एसोसिएसन नौतनवा के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।https://youtu.be/ZMpbNW8OtGY

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे