सरकार की कुंभ करणी निद्रा तोड़ने के लिए मशाल जुलूस-कुँवर अखिलेश
इंडो नेपाल न्यूज ब्यूरो नौतनवा :किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ किया जाए और तेलंगाना राज्य की तरह ₹4000 प्रति एकड़ किसानों को इंसेंटिव राशि दिया जाए ।
उक्त बाते बुधवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद महाराजगंज कुंवर अखिलेश सिंह नौतनवा स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कही।
श्री सिंह ने कहा कि किसानों की फसल को छुट्टा पशुओं से बचाया जाए अन्यथा किसानों के फसल की नुकसान को क्षतिपूर्ति किया जाए। स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशो के आधार पर धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य ₹2380 प्रति कुंतल जिन किसानों का धान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर नहीं खरीदा गया तो उन्हें अंतर मूल्य दिया जाए।
उन्होने यह भी कहा कि 31 दिसंबर तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने किसानों के गन्ना मूल्य के भुगतान की बात कही थी परंतु आज 2 जनवरी तक ₹1 का भुगतान गड़ौरा चीनी मिल द्वारा नहीं किया गया।उन्होंने सरकार से मांग किया है कि किसानों के गन्ना बकाया मूल्य का भुगतान ब्याज सहित कराया जाए। गड़ौरा चीनी मिल का अधिग्रहण करके चीनी मिल को चलाया जाए।
श्री सिंह ने कहा कि इन मांगों को लेकर महाराजगंज जनपद के किसानों के नेतृत्व में 5 जनवरी दिन रविवार को साईं 5:00 बजे जीएसबीएस इंटर कॉलेज महाराजगंज के मैदान से मशाल जलूस निकालकर सरकार की कुम्भकर्णी निंदा को तोड़ा जाएगा। इसके बाद भी सरकार ने मांगे को नहीं माना तो निर्णायक आंदोलन प्रारंभ किया जाएगा।






