बौद्धिष्ट इंटरनेशनल ट्रेवल मार्ट की सभी तैयारी पूरा

बौद्धिष्ट इंटरनेशनल ट्रेवल मार्ट की सभी तैयारी पूरा
■ दस जनवरी से तीन दिवसीय लुम्बिनी महोत्सव प्रधानमंत्री करेंगे उद्धाटन,30 देशो के डेलिगेशन रहेगे शामिल
■ साल 2020 में 20 लाख भारतीय पर्यटको को नेपाल लाने का लक्ष्य
https://youtu.be/0QUQg1bT_zY
इंडो नेपाल न्यूज ब्यूरो सोनौली: भगवान बुद्ध की जन्मस्थली लुम्बिनी सहित भारत के कुशीनगर और सारनाथ को मिला कर बौद्ध श्रृद्धालुओं और पर्यटको के लिए करोड़ो रुपये की लागत से बौद्ध सर्किट बनाए जाने पर शीघ्र सरकार अनुमति दे देगी।साथ ही विजिट नेपाल 2020 को सफल बनाने के लिए 20 लाख भारतीय पर्यटको को नेपाल लाने की योजना है।उक्त बातें बौद्धिष्ट इंटरनेशनल ट्रैवल मार्ट बुद्ध भूमि प्रचार प्रसार के बैनर तले नेपाल एसोसिएशन ऑफ ट्रैवल एंड टूर संघ ( नाटा ) द्वारा भैरहवा नगर के एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में नेपाल के सांस्कृतिक पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव कृष्ण प्रसाद देवकोटा और नेपाल टूरिज्म बोर्ड के चेयरमैन दीपक राज जोशी ने कही उन्होंने की 31 दिसम्बर 2018 तक 12 लाख से ऊपर भारतीय पर्यटक नेपाल के पोखरा जनकपुर काठमांडू लुम्बिनी आ चुके थे ।नेपाल में पर्यटन को और बढ़ाने के लिए भारत मे गोरखपुर, बनारस,लखनऊ, सिलीगुड़ी, मुंबई, दिल्ली, कोलकाता में बौद्ध सर्किट का भव्य आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भारत हमारा मित्र राष्ट्र के साथ हमारी संस्कृति , कल्चर , सामाजिकता एक जैसी है।
नाटा रूपनदेही जिले के अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने कहा कि नेपाल में बड़े भारतीय नोट के चलन पर रोक के बाद भारतीय पर्यटक बहुत परेशान हो रहे है जिस पर नेपाल सरकार को विचार विमर्श
करना चाहिए साथ ही कहा कि नेपाल में पर्यटक पुलिस के पास कोई संसाधन नही ।
महासचिव रमेश थापा ने कहा कि भारत और चाइना सहित 27 देशों से 50 टूरिस्ट्स आपरेटर, मीडिया कर्मी, दस दिसम्बर से शुरू हो रहे है ।बौधिष्ट मार्ट में पहुच रहे है।इसमें भारत,नेपाल और चाइना समेत सभी देशों से लाखो बौद्ध धर्म अनुयाइयों के लुम्बिनी पहुचने का शिलशिला शुरू हो चुका है। माया देवी मंदिर और जन्मस्थान रामग्राम, के साथ देवकोट समेत लुम्बिनी के आसपास के क्षेत्रों को भो बौद्ध सर्किट से जोड़ा जाएगा।
इस मौके पर नेपाल टूर एंड ट्रैवल के सीएन पांडेय, होटल टाइगर के महाप्रबंधक ब्रेट माइल रॉबर्ट, उघोग सचिव श्रेष्ठ दत्त चौधरी, उद्योग व्यापार मंडल रूपनदेही अध्यक्ष कुलप्रसाद न्योपाने, सिद्दार्थ होटल संघ अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश श्रेष्ठ, रामग्राम मेयर नरेंद्र कुमार गुप्ता,सहित कई लोगो ने अपने विचार प्रकट किए।

बौद्धिष्ट इंटरनेशनल ट्रेवल मार्ट की सभी तैयारी पूरा

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे