मुंबई : ईवीएम के प्रति कैम्प लगाकर लोगों को किया जा रहा है जागरूक :

मुंबई : ईवीएम के प्रति कैम्प लगाकर लोगों को किया जा रहा है जागरूक :

मुंबई : ईवीएम के प्रति कैम्प लगाकर लोगों को किया जा रहा है जागरूक :( रिजवान खान )आई एन न्यूज डेस्क मुंबई :लोकसभा चुनाव का समय नजदीक आ रहा है । और सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी अपनी तैयारी में लगी हुई हैं । और चुनाव आयोग भी तैयारी में जुट गया है । जैसा की हम सभी को मालूम है की इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में गड़बड़ी का विवाद काफी तूल पकड़ चुका था । जो कि एक बहुत बड़ा मुद्दा बन गया था । लगभग ज्यादातर राजनीतिक पार्टीयां ‘ ईवीएम ‘ के खिलाफ हैं । उनका मानना है कि ईवीएम में छेड़खानी की जाती है । जबकि चुनाव आयोग इस बात से हमेशा इंकार करता आया है । लेकिन जनता के ईवीएम का विरोध करने की वजह से चुनाव आयोग ने इस बार लोकसभा चुनाव से पहले रास्ता निकाल लिया है । मुंबई में जिला निर्वाचन अधिकारी की तरफ से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है । जिसमें मुम्बई के सार्वजनिक स्थानों पर कैम्प लगाकर वहां पर ईवीएम मशीन रखकर लोगों को समझाया जा रहा है । की इस मशीन में कुछ भी गड़बड़ी नहीं है यह पूरी तरह से सुरक्षित है । जनता को समझाने के लिए वहीं पर सभी के सामने वोटिंग करायी जा रही है । समझाने के लिए मशीन में प्रत्याशियों के कुछ अलग तरह के निशान बने हुए हैं और उनके आगे नम्बर लिखे हुए हैं । लोगों से कहा जा है कि इनमे से कोई भी एक बटन दबाओ । फिर मशीन में स्क्रीन लगी हुई है कुछ सेकंड के लिए जो आपने दबाया था वही नम्बर स्क्रीन पर दिखाई देता है । वह नम्बर सिर्फ वोटर को ही दिखाई देगा । फिर हट जायेगा । यह आपके भरोसे के लिए रहेगा । इसी प्रकार लोगों को दिखाया और समझाया जा रहा है । लेकिन कैम्प के कार्यकर्ताओ को कुछ स्थानों पर जनता के भारी विरोध का भी सामना करना पड़ रहा है । कुछ लोग ईवीएम का विरोध करने लगते हैं । बृहस्पतिवार की दोपहर को मुंबई के भायखला वेस्ट में कैम्प लगा था । लेकिन यहां पर लोगों का भारी विरोध देखने को मिला ।मुंबई : ईवीएम के प्रति कैम्प लगाकर लोगों को किया जा रहा है जागरूक :

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे