पीएम मोदी ने दी बधाई—- संसद के दोनों सदनों में अगड़ों को आरक्षण पारित करने पर।

पीएम मोदी ने दी बधाई---- संसद के दोनों सदनों में अगड़ों को आरक्षण पारित करने पर।

पीएम मोदी ने दी बधाई---- संसद के दोनों सदनों में अगड़ों को आरक्षण पारित करने पर।नई दिल्‍ली इंडोनेपाल न्यूज।प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने कहा कि यह सामाजिक न्याय की जीत है। संसद के दोनों सदनों में अगड़ों को आरक्षण पारित करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी लोगों को बधाई दी।124 वां संविधान संशोधन विधेयक, 2019 पारित करने पर प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने कहा कि यह सामाजिक न्याय की जीत है। यह हमारे युवा शक्ति के लिए एक व्यापक कैनवास सुनिश्चित करता है ताकि वे अपने कौशल का प्रदर्शन कर सकें और भारत के परिवर्तन में योगदान कर सकें।बिल पास होने पर भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह ने ट्वीट कर कहा कि लोक-कल्याण का निरंतर प्रयास है, जन-जन का साफ नीयत में विश्वास है, चरितार्थ होता ‘सबका साथ-सबका विकास’ है। आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग को आरक्षण देने वाले विधेयक के राज्य सभा में पास होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हार्दिक बधाई और इसका समर्थन करने वाले सभी सदस्यों का आभार।केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत ने कहा कि हर गरीब के पास शिक्षा और रोजगार पहुंचेगा। सबका साथ, सबका विकास मोदी जी ने चरितार्थ किया। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमने सिद्ध कर दिया हैं कि हमारी नीति भी अच्छी हैं और हमारी नियत भी अच्छी है, साथ ही मोदी जी ने जो वादे किए हैं वो बातें भी सच्ची हैं।केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि गरीब सवर्णों को दस फीसदी आरक्षण दिलाने वाले 124वें संविधान संशोधन विधेयक के लोकसभा एवं राज्यसभा में पारित होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहुत-बहुत बधाई। यह सामाजिक न्याय की दिशा में और समाज में समरसता लाने वाला एक ऐतिहासिक कदम साबित होगायूपी के सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 124वां संविधान संशोधन विधेयक लाकर सवर्णों को फीसदी आरक्षण देने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ये निर्णय सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर आधारित सामाजिक न्याय की दिशा में उठाया गया सार्थक कदम है।पीएम मोदी ने दी बधाई---- संसद के दोनों सदनों में अगड़ों को आरक्षण पारित करने पर।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे