भटके नवयुवको को रोजगार दिलाएगा-भारत ग्रामीण सेवा संस्थान
इंडो नेपाल न्यूज लखनऊ ब्यूरो : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गांव से भागकर और घर से नाराज होकर नौकरी के तलाश में पहुंचे युवक सड़कों पर घूमते हैं और जब कोई नौकरी नहीं मिलता है तो भीख मांगने तक पर मजबूर हो जाते हैं हम इस तरह के नवयुवकों को हमारी संस्थान मंदिरों और मजारो के बाहर भीख मंगवाना बंद करवा देंगे । नववर्ष 2019 के अवसर पर लखनऊ में भटके हुए बेवास लोगों को हमारी संस्था रोजगार उपलब्ध कराएगी उक्त बातें अध्यक्ष महेश चौरसिया भारत ग्रामीण सेवा संस्था लखनऊ ने बताया कि अब कोई भी नवयुवक लखनऊ में आकर भीख नहीं मांगेगा रोजगार दिलवाना हमारे संस्था की गारंटी है ।






