वाराणसी : स्पाइस जेट के विमान में तकनीकी खराबी के कारण आपात लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित
आई एन न्यूज़ डेस्क वाराणसी:
हांगकांग से दिल्ली जा रहे जेट के विमान में अचानक तकनीकी खराबी आ जाने के कारण विमान को वाराणसी एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग कराई गई।
जेट का विमान 140 यात्रियों को लेकर जा रहे बोइंग 737 मैक्स को इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। बताया जा रहा है कि विमान में तकनीकी खराबी आ गई थी जिसके कारण इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. वाराणसी एयरपोर्ट के डारेक्टर के मुताबिक स्पाइसजेट के इस विमान में 140 यात्रियों और क्रू मेंबर्स के साथ हांगकांग से दिल्ली जा रहा था तभी विमान के बाएं इंजन में कुछ खराबी आ गई जिसके बाद सुबह 10 बजे वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर विमान की आपात लैंडिंग करायी गयी।विमान के 140 यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं।





