सोनौली में व्यापारी साप्ताहिक बंदी का करेंगे सम्मान, दुकाने रखेंगे बंद ।

सोनौली में व्यापारी साप्ताहिक बंदी का करेंगे सम्मान, दुकाने रखेंगे बंद ।

सोनौली में व्यापारी साप्ताहिक बंदी का करेंगे सम्मान, दुकाने रखेंगे बंद ।

चोरी छुपे दुकान खोलने वाले व्यापारियों की दुकानों पर पहुंचेंगे पदाधिकारी, गांधीवादी तरीके से देंगे नसीहत।
इंडो नेपाल न्यूज सोनौली डेस्क:
भारत नेपाल सीमा पर स्थित नगर पंचायत सोनौली में दुकान बंदी कानून लागू होने के बाद साप्ताहिक बंदी को लेकर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल सोनौली इकाई के पदाधिकारियों ने एक बैठक किया। जिसमें पदाधिकारियो ने निर्णय लिया कि साप्ताहिक बंदी किया जाएगा। और इस बंदे को असफल करने वाले लोगों को गांधीवादी तरीके से समझाया भी जाएगा।
मंगलवार की देर शाम को सोनौली नगर पंचायत के सभाकक्ष में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के सोनौली इकाई के सभी पदाधिकारी उपस्थित हुए और सबने बारी बारी से अपने विचार प्रकट किया।
अंत में व्यापारियों ने निर्णय लिया कि बंदी कानून का सम्मान करते हुए साप्ताहिक बंदी रविवार को हम सभी व्यापारी अपनी दुकानें बंद रखेंगे, और जो कुछ व्यापारी बहकावे में आकर चोरी छिपे अपनी दुकान खोल रहे हैं उनके यहां सभी पदाधिकारी पहुंचकर उनसे निवेदन करते हुए दुकान बंद करने की अपील करेंगे।
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के सोनौली अध्यक्ष अजय उर्फ बबलू सिंह ने कहा कि व्यापारियों के हित के लिए जो कुछ भी करना पड़ेगा वह किया जाएगा ।
बीते सप्ताह 98% तक बंदी रहा और इस बार सभी व्यापारियों का पूरा सहयोग मिल रहा है तो हंड्रेड परसेंट बंदी सोनौली में सफल होगा।
इस मौके पर व्यापारी नेता एवं पदाधिकारी रामानंद रौनियार श्रीनिवास जयसवाल प्रताप मद्धेशिया रूपेश अग्रवाल राहुल अग्रवाल किस मुरारी मद्धेशिया दीपक गौड़ सरदार विक्की सिंह हरिश्चंद्र जायसवाल मनोज रौनियार जीवन प्रसाद नीरज गुप्ता अशर्फीलाल अजय अग्रवाल गौरी शंकर जयसवाल इलमुल मलयालम राजू पटवा राहुल अग्रवाल सतीश जयसवाल मीडिया प्रभारी विजय चौरसिया। (महराजगंज उ०पु०)

सोनौली में व्यापारी साप्ताहिक बंदी का करेंगे सम्मान, दुकाने रखेंगे बंद ।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे