प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल व्यापारियों में भर गए उत्साह

आई एन न्यूज सोनौली ब्यूरो:उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल आज सोनौली और नौतनवा के व्यापारियों में जोश और उत्साह का संचार कर गए। उन्होंने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि व्यापारियों के हित के लिए किसी भी तरह के संघर्ष के लिए तैयार है।शनिवार को सोनौली नगर पंचायत के सभाकक्ष में सोनौली के बड़ी संख्या में उपस्थित व्यापारियों को संबोधित करते हुए श्री कंछल ने कहा कि सरकार से हमारी मांग है कि 45 करोड़ व्यापारियों के जीवन को बचाएं और ऑनलाइन ट्रेडिंग को हटाए आयकर एवं टीडीएस में जेल के प्रवधान को समाप्त किए जाएं। आयकर की छूट की सीमा चीन की तरह ₹6 लाख तक हो आयकर की अधिकतम सीमा 25% की जाए उन्होंने यह भी कहा कि इसके लिए हमने केंद्रीय वित्त मंत्री को एक ज्ञापन भी सौंपा और उनसे मांग किया है कि व्यापारियों की समस्याओं से निजात दिलावे।
इसके पहले उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय संयुक्त मंत्री सीताराम अग्रहरि, जिला अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल प्रदेश प्रभारी सुनील गुप्त कोल्हुई अध्यक्ष श्री राम जायसवाल सिसवा नगर अध्यक्ष शिव कुमार रौनियार सोनौली नगर अध्यक्ष बबलू सिंह उपाध्यक्ष प्रताप मद्धेशिया रामानंद रौनियार सुनील गुप्ता,सरदार विक्की सिंह मीडिया प्रभारी विजय चौरसिया सहित दर्जनों पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया।


https://youtu.be/7L86K0X2fVs

Translate »