नौतनवा के गाँधीचौक पर दिल्ली के राजपथ जैसा माहौल।

नौतनवा के गाँधीचौक पर दिल्ली के राजपथ जैसा माहौल।
आई एन न्यूज डेस्क:
शनिवार को गणतंत्र दिवश के पावन पर्व पर आज नौतनवा नगर के गाँधीचौक पर जिले का सबसे बड़ा तिरंगा पूरे शान व सम्मान के साथ अमन मणि त्रिपाठी विधायक नौतनवा व गुड्डू खान अध्यक्ष न0पा0प0 नौतनवा ने 51 फिट की ऊँचाई पर फहराया।और तिरंगे रंगों में गुब्बारे को आसमान में उड़ाकर सभी को गणतंत्र दिवश की बधाई दिया।

पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा को राजेश ब्वाएड ने खुद कागज पर उकेरा व कार्यक्रम में अपने काबिलियत के बल पर सफल संचालन कर सकुशल सम्मपन्न कराने पर मुख्य अतिथि के अलावा उपस्थित सभी लोगो ने श्री ब्वाएड को बधाई दिया।
इस अवसर पर श्री खान ने यस0यस0बी0 की 66वी वाहिनी के जवानों,एन0सी0सी0 के कैडटो व विभिन्न ।स्कूलों के बच्चो को नौतनवा की सरजमी पर एक साथ उतारकर गाँधीचौक को राजपथ बना दिया और नौतनवा नगर में बने स्मारकों व मान0 प्रधानमंत्री मान0 मुख्यमंत्री, मान0 विधायक के कटआउट की झांकी निकालकर श्री खान ने जिले में एक नया कीर्तिमान बनाया जो शायद ही कोई इससे आगे निकल पाए।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि “आज चेयरमैन नौतनवा की सरजमी पर आम लोगो के साथ सेना के जवानों को उतारकर एक कीर्तिमान स्थापित कर दिया,
वही श्री खान ने कहा कि ‘”हमारी सोच थी कि जिस तरह दिल्ली के राजपथ पर हमारे सेना व लोगो द्वारा पराक्रम का एहसास कराया जाता है उसी प्रकार नौतनवा के लोगो को भी उसकी अनुभूति कराई जाय जिसमे कुछ हद तक हम सफल भी हुए है,
इस अवसर पर नायला खान,वसीम खान,बन्टी पाण्डेय,शाहनवाज खान,मो0 शकील,भानू कुमार,रामबृक्ष, किसमती देवी,अमित यादव,अनिल पटवा,राधेश्याम मौर्या, गुड्डू अन्सारी,सूनील जाय0,रोहित,पप्पू जाय0,संजय मौर्या, चन्दन चौधरी,अशोक कुमार,धर्मात्मा जाय0,व्रिजेश मणि, वारिस खान,धीरेन्द्र सागर,राजकुमार गौड़,खुर्शेद आलम आदि लोग उपस्थित रहे।





