सोनौली नगर पंचायत में 750 पात्र लाभार्थियों का आवास के लिए भरा गया फार्म।

सोनौली नगर पंचायत में 750 पात्र लाभार्थियों का आवास के लिए भरा गया फार्म।

सोनौली नगर पंचायत में 750 पात्र लाभार्थियों का आवास के लिए भरा गया फार्म।
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
सुधीर त्रिपाठी चेयरमैन प्रतिनिधि सोनौली के निर्देश पर नगर पंचायत सोनौली में प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी में छूटे हुए पात्र लाभार्थियों का डूडा विभाग के कर्मचारी सीताराम, गिरजाशंकर एवं नगर पंचायत सोनौली के कर्मचारियों द्वारा नगर पं० कार्यलय परिसर में रविवार को कैम्प लगाकर पाच टेबलो पर फार्म भरा गया। कैम्प में बढते भीड़ को देखते हुए कर्मचारी के साथ कई कार्य कर्ता भी लगे रहे। आज लगभग 750 पात्र लाभार्थियों का फार्म भरा गया। यह कैम्प दिनांक-28-01-2019 तक आयोजित रहेगा।
उक्त कैम्प का निरीक्षण करते हुए श्री त्रिपाठी ने कहा कि नगर पंचायत में जो भी लोग आवास के पात्र रहेंगे उनको हर हाल में आवस में मुहैया कराया जाएगा।
इस मौके पर सभासद बेचन प्रसाद,अमीर आलम,अफरोज खान,राधेश्याम यादव,व्यापार मण्डल अध्यक्ष बबलू सिंह, अशुतोष त्रिपाठी,रंजन पाण्डेय सहित तमाम लोग उपस्थित रहें।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे